पंजाब में शनिवार को अमरिंदर सिंह सरकार में नौ नए कैबिनेट मंत्रियों को शामिल किया गया। साथ ही दो महिला मंत्रियों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया। राज्यपाल वी.पी. बड़नोर ने सभी नए मंत्रियों को यहां राजभवन में शनिवार शाम को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभी सदस्य पहली बार मंत्री बने हैं।
The entire Punjab Congress fraternity comes together to give its best wishes to the newly sworn-in Cabinet Ministers of the Punjab Govt! #ProgressWithPunjab pic.twitter.com/waOjceh6wU
— Punjab Congress (@INCPunjab) April 21, 2018
अरुणा चौधरी और रजिया सुल्तान दो महिला मंत्री हैं, जिन्हें शनिवार को राज्यमंत्री के पद से कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। दोनों को राज्यपाल द्वारा कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
ये नए मंत्री हैं ओ.पी. सोनी, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, सुखजिंदर सिंह रंधावा, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, गुरप्रीत कांगड़, बलबीर सिंह सिद्धू, विजय इंदर सिंघला, भारत भूषण आशू और सुंदर श्याम अरोड़ा।
कैबिनेट मंत्रियों...
न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया | अप्रैल 21 , 2018
0
कमेंट करें