श्रीदेवी की बड़ी बेटी जहान्वी कपूर ईशान खट्टर के साथ फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जहान्वी जल्द ही 'खिलजी' रणवीर सिंह के साथ नजर आ सकती हैं।
रणवीर सिंह बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं और जल्द ही वो रोहित शेट्टी की फिल्म सिम्बा में पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस के लिए श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर को फाइनल करने की खबरें आ रही हैं।
ये भी पढ़ें-रणबीर कपूर के पैरंट्स ने दीपिका को भेजा बुके, पद्मावत के लिए दी बधाई
साउथ फिल्म टेंपर की हिंदी रीमेक फिल्म सिम्बा में रणवीर सिंह के अपोजिट जाह्नवी कपूर नजर आ सकती हैं। अभी इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के लिए श्रीदेवी की बेटी को फाइनल कर लिया गया है।
रोहित शेट्टी की फिल्म सिम्बा के को-प्रोड्यूसर करण जौहर ने जहान्वी के पिता और प्रोड्यूसर बोनी कपूर को उनके इस रोल के लिए सुझाव दिए हैं।
SANGRAM BHALERAO aka #Simmba !!!! #RohitShetty@karanjohar @RelianceEnt@DharmaMovies@RSPicturez pic.twitter.com/nNFrys9P4G
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) December 7, 2017
सिंबा साउथ की फिल्म टेंपर का रीमेक है। इस फिल्म में एन टी रामा राव जूनियर और काजल अग्रवाल नजर आये थे। रणवीर इस फिल्म में एक पुलिसवाले की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया जा चुका है। फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा- 8 दिसंबर 2018!! लौट रहे हैं रोहित शेट्टी!!!! सिंबा के रूप में रणवीर सिंह।
अप्रैल 21 , 2018
अप्रैल 21 , 2018
अप्रैल 21 , 2018
अप्रैल 21 , 2018
अप्रैल 21 , 2018
कमेंट करें