मशहूर फिल्ममेकर और पटकथा लेखक कल्पना लाजमी का मुंबई में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल रविवार सुबह निधन हो गया है। कल्पना लाजमी ने 64 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनके भाई देव लाजमी ने बताया कि उनका सुबह साढ़े चार बजे कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया। उनकी किडनी और लीवर ने काम करना बंद कर दिया था।
Acclaimed filmmaker #KalpanaLajmi passes away. She was 64. pic.twitter.com/md9VYUq1Kf
— Filmfare (@filmfare) September 23, 2018
लाजमी किडनी कैंसर और लिवर फेलियर से पीड़ित थीं। लाजमी की किडनी और लीवर के काम करना बंद करने कर दिया था। कल्पना लाजमी का अंतिम संस्कार संभवत: आज किया जाएगा।
लाजमी एक निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक थीं। वह यथार्थवादी फिल्में बनाने के लिये जानी जाती थीं। उनकी फिल्में अक्सर महिलाओं पर केंद्रित रहती थीं। उनकी कुछ लोकप्रिय फिल्मों में 'रूदाली', 'दमन', 'दरमियान' शामिल है।
लाजमी की बतौर निर्देशक आखिरी फिल्म 2006 में प्रदर्शित ‘चिंगारी’ थी। यह फिल्म भूपेन हजारिका के उपन्यास ‘द प्रॉस्टीट्यूट एंड द पोस्टमैन’ पर आधारित थी। हजारिका उनके पार्टनर भी थे।
Deeply saddened... at around 4:30 am today morning #KalpanaLajmi passed away .. May she rest in peace.
— Huma Qureshi (@humasqureshi) September 23, 2018
कल्पना लाजमी के गुजर जाने के बारे में पता चलने पर बॉलीवुड ने भी उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी। हुमा कुरैशी ने लिखा कि कल्पना लाजमी का आज सुबह 4:30 की उम्र में निधन हो गया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
फरवरी 22 , 2019
फरवरी 22 , 2019
फरवरी 22 , 2019
फरवरी 22 , 2019
फरवरी 22 , 2019
कमेंट करें