प्रियंका चापेड़ा और निक जोनस के चर्चे इन दिनों जोर शोर से हो रहे हैं। इंगेजमेंट करने के बाद शादी की उड़ती खबरों के साथ ही उनके हर मूवमेंट पर देश ही नहीं दुनिया की नजरें बनी हुईं हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्तों को लेकर खुलकर नहीं बोला है। लेकिन दोनों की करीबियां इस बात का सुबूत जरूर देती हैं।
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का एक वीडियो सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियों में प्रियंका निक के साथ एक क्लब में नजर आ रही हैं। दोनों नाइट क्लब में एंजॉय करते नजर आ रहे हैं।
बता दें कि प्रियंका और निक इनदिनों सिंगापुर में हैं और वहीं के एक नाइट क्लब में दोनों को पार्टी के दौरान करीब आते देखा गया है।
Priyanka Chopra and Nick Jonas Jonas spotted at Lavo last night in Singapore! ???? pic.twitter.com/PXnFRcl8Kt
— Priyanka Malaysia FC (@Priyanka0nline) August 5, 2018
नाइट क्लब में पार्टी में मौजूद एक शख्स ने प्रियंका संग निक की चिट चैट के पलों को कैमरे में कैद कर लिया और ये वीडियो इंटरनेट पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद ये वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है।
प्रियंका के फैन क्लब पर पोस्ट किए गए इस वीडियो की जानकारी में लिखा गया है कि ये वीडियो सिंगापुर के लावो नाइट क्लब का है।
पिछले दिनों प्रियंका द्वारा सलमान की फिल्म भारत को छोड़ने के पीछे भी उनका रिलेशनशिप बताया गया था। कई महीने एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब इन दोनों की सगाई की खबरें आई थीं। पिछले कुछ दिनों से प्रियंका और निक की शादी की अटकलें भी लगाई गई।
फरवरी 22 , 2019
फरवरी 22 , 2019
फरवरी 22 , 2019
फरवरी 22 , 2019
फरवरी 22 , 2019
कमेंट करें