प्रियंका चोपड़ा इस समय बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक छाई हुई हैं। पीसी कमाई के मामले में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक सभी हीरोइनों को पटकनी देती नजर आ रही हैं। फॉर्ब्स की लिस्ट के अनुसार देसी गर्ल दुनिया की 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस बन गईं हैं।
क्वांटिको के दो सीजन में जबरदस्त प्रदर्शन कर चुकी प्रियंका चोपड़ा तीसरे सीजन में भी अपने जलवे दिखाने के लिए तैयार हैं। हाल ही में फॉर्ब्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि 1 जून 2016 से 1 जून 2017 तक प्रियंका ने 65,34,50,000 रुपए की कमाई की है। इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा दुनिया की 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हीरोइन बन गईं हैं। बड़ी बात ये है कि पूरी कमाई का 50 प्रतिशन प्रियंका मे विज्ञापन से कमाया है।
World's highest paid TV actresses:
— Forbes (@Forbes) September 26, 2017
1. Sofia Vergara $41.5M
2. Kaley Cuoco $26M
3. Mindy Kaling $13Mhttps://t.co/zkDA29i8Kx pic.twitter.com/Oz461e1q61
दुनिया की सबसे ज्यादा कमाने वाली हीरोइन हैं कोलंबिया की सोफिया वेरगारा, जो हिट साइटॉम मॉडर्न फैमिली के सितारों में शामिल हैं। आपको बता दें कि ऐसा छठी बार हो रहा है जब सोफिया इस सूची में सर्वोच्च स्थान पर शुमार हैं। पिछले साल उन्होंने 2,71,22,32,500 रुपए की कमाई की है।
प्रियंका ने इस लिस्ट में दूसरी बार अपनी जगह बनाई है। प्रियंका जल्द ही 'क्वांटिको' के तीसरे सीजन की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। फैंस को उम्मीद है कि तीसरे सीजन के बाद प्रियंका सोफिया को पीछे छोड़ते हुए सूची में पहले स्थान पर अपनी जगह बना लेंगी। फिल्मों की बात करें तो 'बेवॉच' के बाद अब प्रियंका मे 'अ किड लाइक जैक' की शूटिंग शुरू कर दी है।
फरवरी 21 , 2019
फरवरी 21 , 2019
फरवरी 21 , 2019
फरवरी 21 , 2019
फरवरी 21 , 2019
कमेंट करें