कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। कांग्रेस अधय्क्ष राहुल गांधी ने राज्यसभा सांसद अहमद पटेल को पार्टी का नया कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। अहमद पटेल को मोतीलाल वोरा की जगह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। आनंद शर्मा को कांग्रेस के फॉरेन सेल का प्रभारी बनाया गया है।
INC COMMUNIQUE
— INC Sandesh (@INCSandesh) August 21, 2018
Appointment of the Treasurer of All India Congress Committee. pic.twitter.com/W93pTg2BE6
2019 को लोकसभा चुनाव और साल के अंत में राज्यों के विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस संगठन में जरुरी बदलाव कर रही है। इसी के तहत अहमद पटेल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। अहमद पटेल सोनिया गांधी के भरोसेमंद है और उनके राजनीतिक सचिव भी रह चुके हैं।
INC COMMUNIQUE
— INC Sandesh (@INCSandesh) August 21, 2018
Appointment of the Chairperson of the Foreign Affairs Department of AICC. pic.twitter.com/TKW2T1i6HS
इसी क्रम में आनंद शर्मा को कांग्रेस के फॉरेन सेल का चेयरपर्सन बनाया गया है। इस साल के अंत में तीन राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं। जबकि अगले साल मध्य में लोकसभा चुनाव के अतिरिक्त ओडिशा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना सहित कुछ दूसरे राज्यों को चुनाव में जाना है। ऐसे में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को अपना प्रबंधकीय कौशल दिखाना होगा।
फरवरी 19 , 2019
फरवरी 19 , 2019
फरवरी 19 , 2019
फरवरी 19 , 2019
फरवरी 19 , 2019
कमेंट करें