राफेल पर जहां विपक्ष बीजेपी के खिलाफ आक्रमक होता दिख रहा है वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राफेल डील की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) बनाए जाने की मांग की है। अखिलेश का कहना है कि अब ये मुद्दा वैश्विक हो गया है। इसलिए जरूरी है कि जेपीसी का गठन किया जाए जिससे कि सच सामने आ सके।
We demand a Joint Parliamentary Committee (JPC) on #Rafaledeal, without a JPC the truth will not come out, the issue has now become global: Akhilesh Yadav pic.twitter.com/ViJbLAhKO1
— ANI UP (@ANINewsUP) September 23, 2018
अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव दोनों एक ही मंच पर साथ दिखाई दिए। रैली में मुलायम सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “बूढ़ों का सम्मान करें, समाजवादी पार्टी कभी बूढ़ी नहीं होगी।” साथ ही उन्होंने कहा कि “लड़कियों को समाजवादी पार्टी में शामिल करना चाहिए, पार्टी में लड़कियों को जिम्मेदारी भी दी जानी चाहिए।” इसके साथ ही नौजवानों को सन्देश देते हुए कहा कि “बेदाग रहना, नेता बन जाओगे।”
राहुल गांधी ने मामले पर प्रेस कांफ्रेंस करते हुए शनिवार को कहा कि फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद, प्रधानमंत्री मोदी को भ्रष्ट और चोर कह रहे हैं। देश के दिमाग में घुस गया है कि देश का चौकीदार चोर है।
गौरतलब है कि ओलांद ने कहा था कि राफेल डील के लिए अनिल अंबानी की कंपनी को चुनने का फैसला उनका नहीं था। पीएम मोदी के कहने पर ही सौदा किया गया। इस बयान के बाद केंद्र सरकार पूरी तरह घिर गई है। राहुल गांधी का कहना है कि सौदे में 100 फीसदी भ्रष्टाचार हुआ है। इसे निरस्त करने से पहले संयुक्त संसदीय समिति से जांच करवाएं।
फरवरी 17 , 2019
फरवरी 17 , 2019
फरवरी 17 , 2019
फरवरी 17 , 2019
फरवरी 17 , 2019
कमेंट करें