10 करोड़ के मानहानि का मुकदमा झेल रहे अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। दरअसल केजरीवाल की तपफ से केस की पैरवी कर रहे उनके वकील राम जेठमलानी ने उन्हें मुश्किल में डाल दिया है। केस की सुनवाई के दौरान जेठमलानी की टिप्पणी से खफा होकर अरुण जेटली ने एक और 10 करोड़ की मानहानि का मुकदमा केजरीवाल पर ठोक दिया है।
Arun Jaitley files an additional Rs 10 cr defamation suit against Delhi CM after Kejriwal's lawyer Jethmalani called him a 'crook' in court. pic.twitter.com/hW5nMuDqHk
— ANI (@ANI_news) May 22, 2017
दरअसल, पिछले हफ़्ते केजरीवाल के वकील राम जेठमलानी ने जेटली के लिए CROOK (धूर्त) शब्द का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद जेठमलानी ने कहा था कि वो ये अपनी क्लाइंट अरविंद केजरीवाल के कहने पर ही कर रहे हैं। जिस पर जेटली और उनके वकीलों ने सख्त ऐतराज किया था।
जेटली ने अपने खिलाफ 'क्रुक' शब्द के इस्तेमाल के बाद नाराज होते हुए जेठमलानी से सवाल किया कि इस शब्द का इस्तेमाल उन्होंने अपनी तरफ से किया है या केजरीवाल के निर्देश पर? 'क्रुक' शब्द के स्रोत के बारे में स्पष्ट करने के लिए कहे जाने पर जेठमलानी ने कहा कि इस शब्द का इस्तेमाल वह अपने मुवक्किल (केजरीवाल) के निर्देश पर कर रहे हैं।
फरवरी 23 , 2019
फरवरी 23 , 2019
फरवरी 23 , 2019
फरवरी 23 , 2019
फरवरी 23 , 2019