पड़ोसी के साथ मारपीट के आरोप में फैशन डिजाइनर रोहित बल को गिरफ्तार किया गया है। रोहित बल पर शराब पीकर हंगामा करने का आरोप है। पड़ोसी के शिकायत करने के बाद मामला दर्ज हुआ। रोहित बल पर आरोप है कि उन्होंने शराब पीकर पड़ोसी से झगड़ा किया और घर में घुसकर मारपीट की। रोहित के साथ उसके तीन साथी (ड्राइवर कुक और एक दोस्त) भी गिरफ्तार हुए थे। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद चारों को जमानत दे दी है।
बता दें कि दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी में बृहस्पतिवार देर रात करीब तीन बजे पार्किंग स्पेस को लेकर रोहित बल का अपने पड़ोसियों से झगड़ा हुआ। इसके बाद 3 बजकर 22 मिनट पर पीसीआर को कॉल की गई।
पुलिस सूचना मिलने पर तत्काल वहां पहुंची और रोहित बल के साथ उनके कुक और ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया। बाद में शुक्रवार को सुबह उन्हें बेल पर रिहा कर दिया गया।
रोहित बल के पड़ोसी का आरोप है कि रात 3 बजे रोहित ने दरवाजा खटखटाया और जैसे ही वो निकले रोहित ने उन्हें गालियां देना शुरू कर दिया। इसके बाद पड़ोसी ने पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक उस वक्त रोहित बल नशे में भी था। उनपर आईपीसी की धारा 427, 451, 510 और 506 और 534 के तहत केस दर्ज किया गया है।
इन धाराओं के अनुसार रोहित पर सार्वजनिक जगहों पर मारपीट करना, शराब पीकर दुर्व्यवहार करना, धमकी देना, अवैध तरीके से अतिक्रमण करने का आरोप लगा है। सभी आरोपियों को जमानत दे दी गई है और मामले की जांच जारी है।
गौरतलब है कि रोहित बल मशहूर फैशन डिजाइनर हैं। फैशन इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक उनका काफी नाम है। उन्हें एक नए अंदाज में फैशन शो करने के लिए जाना जाता है।
फरवरी 23 , 2019
फरवरी 23 , 2019
फरवरी 23 , 2019
फरवरी 23 , 2019
फरवरी 23 , 2019
कमेंट करें