श्रीलंका में 2 दिनों तक एक गड्डे में फंसे रहने के बाद एक हथिनी और उसके बच्चे को बचा लिया गया। श्रीलंका के हम्बनटोटा इलाके में एक कीचड़ भरे गड्डे में एक हथिनी और उसका बच्चा गिर गए, दो दिनों तक वो कीचड़ भरे गड्डे से बाहर निकलने की कोशिश करते रहे लेकिन कामयाब नहीं हुए। स्थानीय लोगों ने हथिनी और उसके बच्चे को बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुए इसके बाद स्थानीय प्रशासन की मदद मांगी गई।
तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह हथिनी और उसका बच्चा कीचड़ और फिसलन भरी दीवारों से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उंचाई ज्यादा होने की वजह से कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। स्थानीय लोगों के बुलाने पर प्रशासन ने एक क्रेन और गड्डा खोदने वाली मशीन को घटनास्थल पर भेजा जहां गड्डे को और चौड़ा किया गया ताकि हथिनी और उसका बच्चा आराम से वहां से बाहर निकल सकें।
यहां देखें श्रीलंका में हाथियों का रेसक्यू ऑपरेशन
फरवरी 21 , 2019
फरवरी 21 , 2019
फरवरी 21 , 2019
फरवरी 21 , 2019
फरवरी 21 , 2019
कमेंट करें