दोस्तों आज फ्रेंडशिप डे है और उम्मीद है आप सभी इस दिन को खूब एंजॉय कर रहे होंगे। क्या कभी आप ने सोचा कि अगर दोस्त न होते..तो जिंदगी कितनी बोरिंग लगती। हम किसके साथ मस्ती करते.. अपने दिल की बातें शेयर करते...किससे लड़ते-झगड़ते।
दोस्ती को दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता यूं ही नहीं कहा जाता। यह रिश्ता एक ऐसा फूल है, जो न कभी मुरझाता है और न ही इसकी कभी महक जाती है। जरूरत होती है तो सिर्फ प्यार और विश्वासरूपी जल से इस रिश्ते को सींचने की। तो आप भी अपने खास दोस्त को ये गिफ्ट्स देकर उसे मना सकते हैं।
फ्रेंडशिप बैंड- फ्रेंडशिप बैंड सबसे ज्यादा लोकप्रिय और किफायती गिफ्ट हैं। आप इसमें कुछ अलग भी कर सकते हैं। आज तक काफी ट्रेंडी और नए डिजाइन के फ्रेंडशिप बैंड्स आ रहे हैं। लड़का हो या लड़की आप यह बैंड किसी को भी बांध सकते हैं। इसे घर में भी तैयार कर सकते हैं। ये आपके दोस्त के चेहरे में खुशी जरूर ले आएगा।
फूल- अपना प्यार जताने के लिए इससे अच्छा उपहार कोई नहीं हो सकता। अपनी भावनाएं बताने के लिए ताजे, कोमल, खूबसूरत और खुशबूदार फूलों से अच्छा भला और क्या हो सकता है। आप अपने दोस्त को उसका मनपसंद फूल गिफ्ट करें। अगर आप दोस्ती के रिश्ते को दोस्ती तक ही रखना चाहते हैं तो बेहतर होगा कि लाल गुलाब न देकर पीला गुलाब या फूल गिफ्ट करें।
शोपीस- फ्रेंडशिप-डे के दिन आप अपने दोस्त को खूबसूरत शोपीस भी दे सकते हैं। यह काफी आसानी से आपको मिल जाएंगे। गिफ्ट खरीदने में आप अपने दोस्त की पसंद का ख्याल जरूर रखें। शोपीस आपके दोस्त के घर को तो सजाएगा ही। इसके साथ में वह जब भी उसे देखेगा आपकी याद आती रहेगी।
चॉकलेट- कुछ मीठा देकर आप अपने दोस्त के चेहरे पर स्माइल ला सकते हैं। अगर आपके दोस्त को चॉकलेट नहीं पसंद है तो आप उसे कूकीज भी गिफ्ट कर सकते हैं।
फोटो फ्रेम्स- फोटो फ्रेम्स और फोटो एलबम हर व्यक्ति की जरूरत होती है। यह पॉकेट फ्रेंडली भी है। एक आइडिया यह भी हो सकता है कि आप अपने दोस्त के कई लम्हो को कैद कर उसका फ्रेम तैयार कर गिफ्ट कर सकते हैं।
सॉफ्ट ट्वॉय- साफ्ट ट्वाय सभी को पसंद आते हैं। खासतौर से लड़कियों को ट्वॉयज खूब अच्छे लगते हैं। यह संभव है कि आप उन्हें साफ्ट ट्वॉय गिफ्ट करें तो वह खुशी के मारे उछल पड़ेगी। उनके कमरे में साफ्ट ट्वॉयज जरूर दिख जाते हैं। आप उनकी पसंद के कैरेक्टर वाला ट्वॉय खरीद सकते हैं।
उम्मीद है इन उपहारों से आपके फ्रेंड के चेहरे में जरूर मुस्कान आएगी। और ये दोस्ती का रिश्ता यूं ही बरकरार रहेगा।
फरवरी 21 , 2019
फरवरी 21 , 2019
फरवरी 21 , 2019
फरवरी 21 , 2019
फरवरी 21 , 2019
कमेंट करें