उत्तर प्रदेश में चर्चित बुलंदशहर गैंगरेप जैसी एक और वारदात हुई है। जालौन जिले में महिला के साथ उसके पति के सामने 8 लोगों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया। दंपति के साथ लूटपाट की गई और उन्हें औरैया-जालौन हाइवे पर छोड़ दिया गया।
पुलिस ने बताया कि दंपति जालौन स्थित अपने घर से जयपुर जा रहा था। इसी दौरान एक लोडर वैन के ड्राइवर ने उन्हें लिफ्ट देने के बहाने महिला से गैंपरेप किया। जानकारी के अनुसार जालौन जिले का रहने वाली पीड़िता का पति जयपुर में पानी-पूरी बेचने का काम करता है।
बता दें कि गुरुवार रात वह पत्नी के साथ जयपुर से जालौन लौट रहा था। दंपती आगरा से देर रात औरैया पहुंचे। यहां वे पब्लिक ट्रांसपॉर्ट का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजरे लोडर ड्राइवर ने उन्हें जालौन के लिए लिफ्ट देने की बात कहकर बैठा लिया। लोडर कुछ आगे बढ़ा ही था कि रास्ते में सहाब मोड़ पर बदमाशों ने गाड़ी रोक दी।
इसके बाद पति-पत्नी को लूटा और बंधक बना लिया। इसके बार पीड़िता को खेत में ले गए। वहां आठों बदमाशों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। पति के अनुसार आरोपित हमें वहीं छोड़कर चले गए। जैसे-तैसे शुक्रवार को पुलिस को घटना की जानकारी दी। मामला जैसे ही अफसरों के संज्ञान में आया सभी घटनास्थल पर पहुंच गए।
20 संदिग्ध पुलिस हिरासत में
डीआईजी शरद सचान ने मौका-ए-वारदात का मुआयना करने के बाद बताया कि पुलिस की 5 टीमें बनाई गई हैं। घटना के दौरान डायल 100 और पिकेट ड्यूटी के पुलिसकर्मी कहां थे, इसका पता लगाया जा रहा है। लापरवाही करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
डीआईजी ने पीड़ित दंपति से भी काफी देर तक पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने इस मामले में 20 संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है। इन लोगों की पीड़िता के सामने परेड भी करवाई जाएगी।
DIG ने गठित की पांच पुलिस जांच टीम
इस वारदात से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है। कानपुर जोन के आईजी जकी अहमद ने औरैया पुलिस को भी जांच में लगा दिया है। पीड़िता का मेडिकल भी करवाया जा रहा है।
फरवरी 18 , 2019
फरवरी 18 , 2019
फरवरी 18 , 2019
फरवरी 18 , 2019
फरवरी 18 , 2019
कमेंट करें