कल्याणी ग्रुप डिफेंस कॉम्पैक्ट व्हीकल के लिए एक्सेल, एग्रीगेट्स और ड्राइवलाइन टेक्नोलजी बनाने वाली प्रमुख कंपनी है। अब कंपनी भारतीय सेना के लिए कई वाहन बना रही है। फिलहाल कंपनी लाइट आर्मर्ड व्हीकल (LAM), लाइट स्ट्राइक व्हीकल (LSV), माइन प्रोटेक्टेड व्हीकल (MPV) और आर्मर पर्सनल कैरियर (APC) बना रही है।
इनमें से ज्यादातर वाहनों का निर्माण सीक्रेट जगहों पर किया जा रहा है। इनमें से एक व्हीकल को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। अहमदाबाद में लाइट स्ट्राइक व्हीकल की टेस्टिंग की जा रही है। यह व्हीकल AM जनरल के प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। इसी प्लेटफॉर्म पर अमेरिकन आर्मी की हमर बेस्ड है। कंपनी सेना की जरूरत के मुताबिक LSV के कई मॉडल ऑफर कर रही है। टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गये व्हीकल में हार्ड रूफ नहीं दी गई है। यह 3.2 m और 3.5 m व्हीलबेस ऑप्शन में उपलब्ध है। इसकी डायमेंशन की बात की जाए तो यह 5 मीटर लंबा, 2.2 मीटर चौड़ा और 2.2 मीटर ऊंचा है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 300 mm का है।
अपने कॉम्पैक्ट साइज के चलते इस LSV को CH-45 हेलीकॉप्टर में ले जाया जा सकता है। अगर लॉकहिड मार्टिन C-130 हर्क्यूलस की बात करें तो इसमें इस LSV की दो यूनिट को ट्रांसपोर्ट किया जा सकता है। इसमें फ्रंट में दो एडजेस्टेबल और सस्पेंडेड और पीछे तीन सस्पेंडेड सीट्स दी गई हैं। इस पर 7.6 mm और 12.7 mm की मशीनगन और 40 mm ऑटोमैटिक ग्रेनेड लॉन्चर को फिट किया जा सकता है। साथ ही इसके प्रोटेक्शन लेवल को भी मिशन के हिसाब से बदला जा सकता है। यह गोलीबारी के खिलाफ बैलेस्टिक प्रोटेक्शन के साथ आएगा। इसके साथ हैवी किट भी दी जाएगी जो इसे एंबुश अटैक से प्रोटेक्ट करेगी।
कंपनी ने इसके इंजन के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें लगा इंजन 140 hp की पावर जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है।
फरवरी 17 , 2019
फरवरी 17 , 2019
फरवरी 17 , 2019
फरवरी 16 , 2019
फरवरी 16 , 2019
कमेंट करें