बच्चे के जन्म के 6 से 8 महीने के बाद भी यदि पेट पर जमा फैट कम ना हो तो एक्सरसाइज की मदद से पेट को सामान्य स्थिति में लाया जा सकता है। इन आसान एक्सरसाइज को करके महिलाएं प्रेग्नेंसी के बाद दोबारा फ्लैट बैली पा सकती हैं।
(चूंकि प्रेग्नेंसी के बाद महिलाएं शारीरिक रूप से बहुत कमजोर हो जाती है इसलिए ये सभी एक्सरसाइज डॉक्टर की सलाह के बाद ही शुरू करना बेहतर होगा।)
बेसिक स्ट्रेचिंग
प्रेग्नेंसी के बाद शरीर काफी कमजोर हो जाता है। ऐसे में बहुत हेवी एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए। बेसिक स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करना इस स्थिति में फायदेमंद है। इससे शरीर की मांसपेशियां लचीली होती हैं।
शरीर के ऊपरी भाग के लिए कुछ आसान ट्विस्टिंग एक्सरसाइज भी की जा सकती है। शुरुआत में ऐसी एक्सरसाइज करें जिससे आप खुद को एक्टिव और एनर्जेटिक महसूस करें।
ब्रीथिंग एक्सरसाइज
पेट पर जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने में ये एक्सरसाइज बहुत फायदेमंद है। इसे करने के लिए पीठ के बल लेट जाइए और घुटनों को मोड़ लीजिए। अब गहरी सांस लीजिए और जब आप सांस छोड़ें तो पेट और पेल्विक फ्लोर को टाइट कर लें।
इसके बाद अपने अपने निचले हिस्से को ऊपर की तरफ उठाएं। और कुछ देर इस स्थिति में रहने के बाद सामान्य अवस्था में लौट आएं। इसके साथ ही लोअर टमी एक्सरसाइज करना भी आपके लिए फायदेमंद होती है।
सीजर किक्स
डिलीवरी के बाद पेट का मोटापा कम करने की यह सबसे असरदार एक्सरसाइज है। इसे करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल जमीन पर लेट जाइए।
अब दोनों हाथों को हिप्स के नीचे रखिए। अब एक पैर को जमीन से करीब 10 इंच ऊंचा उठाइए और धीरे-धीरे वापस नीचे लाइए।
इसके बाद दूसरे पैर से यही क्रिया दोहराइए। इस एक्सरसाइज को नियमित रूप से करने से पेट का मोटापा जल्द ही दूर हो जाएगा।
कुछ और भी ये एक्सरसाइज हैं जो आप आराम से कर सकती हैं। ये आपकी बढ़ी हुई चर्बी को कम करेगा साथ ही आप फिट भी रहेंगी।
फरवरी 20 , 2019
फरवरी 20 , 2019
फरवरी 20 , 2019
फरवरी 20 , 2019
फरवरी 20 , 2019
कमेंट करें