मुंबई एयरपोर्ट एक रनवे पर चलने वाला दुनिया का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट बन गया है। मुंबई एयरपोर्ट पर हर 65 सेंकंड में एक फ्लाइट या तो उड़ान भरती है या लैंड करती है। मार्च 2017 में खत्म हुए वित्त वर्ष में मुंबई एयरपोर्ट ने लंदन के गैटविक एयरपोर्ट को पीछे छोड़ते हुए 4.54 करोड़ लोगों को सेवाएं दीं। गैटविक एयरपोर्ट पर यह संख्या 4.4 करोड़ रही। वित्त वर्ष 2016-17 में मुंबई हवाई अड्डे पर एक दिन में औसतन 837 उड़ानें भरी गईं यानी प्रति 65 सेकेंड में एक उड़ान।
आपको बता दें कि लंदन के गैटविक से एक दिन में औसतन 757 उड़ानें भरी जाती हैं। यात्रियों की संख्या के हिसाब से भी मुंबई एयरपोर्ट सबसे बड़ा हवाई अड्डा बन गया है।
मुंबई एयरपोर्ट पर अलग-अलग टर्मिनल होने के बाद भी सभी पैसेंजर और कार्गो जहाज या तो मुख्य रनवे, 0927 से या उसके खराब होने पर 1432 से चलते हैं। एक वरिष्ठ ट्रैफिक कंट्रोलर ने बताया,
हर 130 सेंकड पर एक लैंडिंग और दोंनो के बीच हर 65 सेंकड पर एक टेक-ऑफ होता है।
हालांकि यह सोचने की बात है कि देश के इस बड़े महानगर में सिर्फ एक रनवे वाला एक एयरपोर्ट क्यों है? पूरी दुनिया के दिल्ली, दुबई, सिंगापुर, सिडनी, लंदन, न्यू यॉर्क जैसे बड़े शहरों में कम से कम 2 रनवे वाले एयरपोर्ट हैं। नई दिल्ली हवाई अड्डे पर किसी भी समय तीन समानान्तर हवाई पट्टियां इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होती हैं।
दुनिया में कोई और बड़ा शहर ऐसा नहीं है, जो सिर्फ एक हवाई अड्डे के ज़रिए एक रनवे से संचालित होता है। जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई हवाई अड्डे की करीब एक-तिहाई ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा है। नवी मुंबई का प्रस्तावित हवाई अड्डा अभी बन नहीं पाया है।
मुंबई में सभी यात्री और कार्गो विमानों के लिए एक ही रनवे का इस्तेमाल होता है। जब इसे मरम्मत के लिए बंद किया जाता है तो दूसरे रनवे का इस्तेमाल किया जाता है।
फरवरी 16 , 2019
फरवरी 16 , 2019
फरवरी 16 , 2019
फरवरी 16 , 2019
फरवरी 16 , 2019
कमेंट करें