2019 के लोकसभा चुनावों के लिए बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दल एक जुट हो रहे हैं। विपक्षी दलों को एकजुट करने की कमान तेलुगू देशम पार्टी के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने संभाली है। चंद्रबाबू नायडू का विपक्षी नेताओं से मिलने का सिलसिला जारी है।
I appeal all parties opposing BJP to join us. We want to create an anti-BJP platform. We want to have one meeting in Delhi. We'll discuss issues & then chalk out a programme & take the issues forward.That's the agenda.Meeting's tentative date is 22nd Nov:Chandrababu Naidu.(10.11) pic.twitter.com/pwZLgk6YVT
— ANI (@ANI) November 11, 2018
महागठबंधन के लिए दिल्ली में 22 नवंबर को विपक्षी दलों की बैठक होगी। लोकसभा चुनावों के लिए इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। इस बैठक में बीजेपी के खिलाफ महागठबंधन को लेकर बड़ा ऐलान हो सकता है।
अशोक गहलोत से की मुलाकात
कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत से मुलाकात के बाद एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए तेलगू देशम पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि हमारी कोशिश भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लड़ने के लिए सभी को एक मंच पर लाना है। गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दूत बनकर यहां आए थे। नायडू ने कहा कि वह 19 या 20 नवंबर को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे।
बीजेपी के खिलाफ होना होगा एकजुट
नायडू ने आगे कहा कि वह स्टालिन से देश को बचाने के लिए उनका साथ देने का आग्रह करने आए थे क्योंकि लोकतंत्र और देश खतरे में है और हम सबको भाजपा के खिलाफ एकजुट होना होगा। हम देश को बचाना चाहते हैं और राष्ट्रहित में काम करना चाहते हैं। नायडू ने कहा कि हमारे लिए देश और प्रजा महत्वपूर्ण है. बता दें कि नायडू मायावती, अखिलेश यादव से भी मुलाकात और बातचीत कर चुके हैं।
फरवरी 22 , 2019
फरवरी 22 , 2019
फरवरी 22 , 2019
फरवरी 22 , 2019
फरवरी 22 , 2019
कमेंट करें