बॉलीवुड ऐक्ट्रेस और देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन टीवी शो क्वॉन्टिको और हॉलीवुड फिल्मों की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ख्याति बटोर चुकी हैं। प्रियंका पिछले कुछ समय से हॉलीवुड सिंगर निक जोनस को डेट कर रही थीं और अब एक्ट्रेस ने निक के साथ सात फेरे लेकर हमेसा के लिए एक दूसरे के लिए एक हो गए हैं।
ईसाई धर्म और हिंदू रीति रिवाज से संपन्न हुई दोनों की शादी के बाद उनकी शादी का वीडियो पीपल मैग्जीन ने रिलीज किया है। यह वीडियो रिलीज होते ही वायरल हो गया है। व्हाइट कलर के वेडिंग गाउन में प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं निक ने ब्लैक टाक्सिडो पहना हुआ था। इस वीडियो में निक जोनास का एक भावुक दृश्य भी है। प्रियंका अपनी मां के साथ स्टेज पर आ रही थीं और इसी दौरान निक के आंखों से आंसू निकल पड़े। यह इमोशनल वीडियो देख हर कोई हैरान रह गया।
बताते चलें कि प्रियंका का कहना है कि वह विवाह से पहले घबराई और डरी हुई थीं। लेकिन जब उन्होंने अपने दूल्हे को आपने रास्ते पर खड़े हुए देखा तो उनकी सारी चिंता दूर हो गई। प्रियंका ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी गायक निक के साथ ईसाई पद्धति के विवाह समारोह में 75 फुट लंबा घूंघट डाल रखा था।
मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार प्रियंका ने कहा है कि, हर लड़की का सपना होता है कि वह अपनी शादी के दिन राजकुमारी लगे। लेकिन मैं चाहती थी, उसके बारे में मैंने कभी कोई योजना नहीं बनाई थी।
फरवरी 17 , 2019
फरवरी 17 , 2019
फरवरी 17 , 2019
फरवरी 16 , 2019
फरवरी 16 , 2019
कमेंट करें