बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' को लेकर चर्चा में चल रही हैं। सुर्खियों के बीच हाल ही में परिणीति ने फेमस मैग्जीन के लिए एक बोल्ड फोटोशूट करवाया है जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
परिणीति ने मैगज़ीन 'फिल्मफेयर' के लिए बेहद ही सेक्सी फोटोशूट करवाया है। ब्लैक कलर की बिकिनी पहने परिणीति पानी में खड़ी हैं। भीगे बालों में परिणीति बेहद ही कातिलाना लग रही हैं। इस तस्वीर के जरिए तो परिणीति ने ये बयां कर दिया है कि हॉटनेस के मामले में वो बाकि की सभी अभिनेत्रियों से आगे हैं।
परिणीति ने ये हॉट फोटोशूट फिल्म फेयर के अक्टूबर एडिशन के लिए करवाया है। उनकी ये तस्वीर फिल्म फेयर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है जिसके साथ कैप्शन कैप्शन में लिखा है कि- Hot! Hot! Hot! @ParineetiChopra sizzles and turns up the heat on our October cover।
नमस्ते इंग्लैंड में परिणीति-अर्जुन के साथ नजर आने वाली हैं। ‘इश्कजादे’ के बाद एक बार फिर परिणीति और अर्जुन की लव केमिस्ट्री दिखाई देगी।
आपको बता दें परिणीति और अर्जुन की फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
फरवरी 21 , 2019
फरवरी 21 , 2019
फरवरी 21 , 2019
फरवरी 21 , 2019
फरवरी 21 , 2019
कमेंट करें