कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई को रॉबर्ट वाड्रा ने मनी लांड्रिंग के एक मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कोर्ट ने 16 फरवरी तक वाड्रा की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।
Delhi's Patiala House Court grants interim protection to Robert Vadra till 16th February pic.twitter.com/NozgEY3AwB
— ANI (@ANI) February 2, 2019
रॉबर्ट वाड्रा वकील ने पुष्टि की कि वाड्रा ने उस मामले में अग्रिम जमानत मांगी है जिसमें उनके करीबी सहयोगी मनोज अरोड़ा को अदालत ने 6 फरवरी तक गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण दिया था। यह मामला लंदन के 12 ब्रायंस्टन स्क्वायर पर स्थित एक संपत्ति की खरीद में धन शोधन के आरोपों से संबंधित है। इसे 19 लाख पाउंड में खरीदा गया था और इसका मालाकिना हक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई वाड्रा के पास है।
बता दें कि इससे पहले ईडी ने 19 जनवरी को अदालत को बताया था कि मनोज अरोड़ा जांच में सहयोग कर रहे हैं। अरोड़ा ने पहले अदालत में आरोप लगाया था कि मोदी सरकार ने राजनीतिक बदले की भावना के तहत उन्हें इस केस में फंसाया है।
हालांकि ईडी ने इन आरोपों का खारिज करते हुए कहा था कि क्या किसी भी अधिकारी को किसी भी राजनीतिक रूप से बड़े व्यक्ति की जांच नहीं करनी चाहिए क्योंकि इसे राजनीतिक प्रतिशोध कहा जाएगा?
फरवरी 23 , 2019
फरवरी 23 , 2019
फरवरी 23 , 2019
फरवरी 23 , 2019
फरवरी 23 , 2019
कमेंट करें