भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में सबसे अधिक रन बनाने में वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल को पीछे छोड़ा। रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ यहां खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में अर्धशतकीय पारी खेलने के दौरान यह कीर्तिमान स्थापित किया।
With a six off Ish Sodhi, Rohit Sharma goes past Martin Guptill to become the leading run-scorer in T20Is https://t.co/xa3Mpaf6Df #NZvIND #record pic.twitter.com/afRqDbNcc6
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) February 8, 2019
रोहित ने अब तक 92 टी-20 मैचों की 84 पारियों में 32.68 की औसत से 2,288 रन बनाए हैं। इन मैचों में उनका स्ट्राइक रेट 138.41 का रहा है और उन्होंने चार शतक एवं 16 अर्धशतक जड़े हैं। खेल के सबसे छोटे प्रारूप में रोहित का अधिकत स्कोर 118 रन है।
गुप्टिल ने 76 मैचों की 74 पारियों में 33.91 की औसत से 2,272 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 132.71 है और उन्होंने दो शतक और 14 अर्धशतक लगाए हैं। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज का अधिकतकम स्कोर 105 रन है।
पाकिस्तान के बल्लेबाज शोएब मलिक इस सूची में तीसरे पायदान पर हैं। 111 मैचों की 104 पारियों में उनके नाम 2,263 रन हैं।
छक्कों की बादशाहत से 3 कदम दूर-:
रोहित शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 छक्के पूरे कर लिए हैं। यह मुकाम हासिल करने वाले वह भारत के पहले और दुनिया के तीसरे बल्लेबाज हैं। स्कॉट कलिगजेन की गेंद पर 100वां छक्का लगाया। शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में यह उपलब्धि हासिल की है।
छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल के नाम संयुक्त रूप से हैं। दोनों ने 103 छक्के लगाए हैं। गेल ने 56 और गप्टिल ने 76 मैचों में ये छक्के लगाए हैं।
रोहित ने इस मैच से पहले 91 मैचों में 98 छक्के लगाए थे। रोहित ने इस मैच में 4 छक्के लगाए और वह 29 गेंदों पर 50 रन आउट हुए। उन्हें ईश सोढी की गेंद पर टिम साउथी ने कैच किया।
फरवरी 23 , 2019
फरवरी 23 , 2019
फरवरी 23 , 2019
फरवरी 23 , 2019
फरवरी 23 , 2019
कमेंट करें