एक सामान्य तितली की, इस्राइल में नयी प्रजाति के तौर पर पहचान की गई है और देश में एक सदी से भी अधिक समय में यह इस तरह की पहली खोज है।
इस प्रजाति का नाम Melitaea acentria रखा गया है और यह उत्तरी इस्राइल के माउंट हेरमोन के ढलानों पर उड़ती हुई पाई गई।
रूस स्थित जुलाजिकल इन्स्टीट्यूट के अनुसंधानकर्ताओं ने वर्ष 2012 में इस्राइली तितलियों पर गहन अध्ययन शुरू किया था।
वर्ष 2013 में उन्होंने माउंट हेरमोन से कुछ तितलियों को बतौर नमूना लिया और पाया कि उनके जननांग आम पर्शियाई तितलियों से बिल्कुल अलग लग रहे थे।
यह देख कर अनुसंधानकर्ताओं ने तितलियों की इस प्रजाति का गहन अध्ययन शुरू किया। उन्होंने नमूनों से डीएनए के क्रम का अध्ययन कर पाया कि इनमें दूसरी अन्य तितलियों की तुलना में बहुत ज्यादा भिन्नता है।
इस्राइल में करीब 109 साल में तितली की नयी प्रजाति की यह पहली खोज है।
सेंट पीटर्सबर्ग स्थित जुलाजिकल इन्स्टीट्यूट के व्लादिमीर लख्तानोव ने बताया
यह ताज्जुब की बात है कि इसे पहले किसी ने नहीं देखा।
उन्होंने कहा
विशेषज्ञ इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि हेरमोन के नमूने पर्शियाई तितली :मेलीटिया पर्सिया: कहलाने वाली आम प्रजाति से संबद्ध हैं क्योंकि देखने में वह मिलते जुलते हैं लेकिन किसी ने भी उनकी अंदरूनी संरचना और डीएनए का अध्ययन करने का प्रयास नहीं किया।
इस प्रजाति के बारे जानकारी ‘‘कम्परेटिव साइटोजेनेसिस’’ में प्रकाशित हुई है।
फरवरी 22 , 2019
फरवरी 22 , 2019
फरवरी 22 , 2019
फरवरी 22 , 2019
फरवरी 22 , 2019
कमेंट करें