गुजरात में सनी लियोनी के कंडोम के ऐड का चौतरफा विरोध हो रहा है। दरअसल नवरात्र पर होने वाले गरबा से जोड़कर इस एड को दिखाया गया है। जब लोग विरोध करने लगे तो उधना में 15 पुलिसकर्मी ऐड के होर्डिंग की हिफाजत के लिए दो घंटे खड़े रहे। बाद में उस विज्ञापन के होर्डिंग को हटा लिया गया।
दरअसल, सूरत में एक कंडोम ब्रांड के विशाल होर्डिंग्स लगाए गए थे। जिसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। नवरात्री के आस-पास इस ऐड के जारी होने पर सोशल मीडिया यूजर्स और शहर के संगठन ने ऐतराज जताया था। उनका कहना था कि सनी लियोनी के कंडोम का ऐड धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचा रहा है। इसे तत्काल हटाया जाए।
बता दें कि गुजरात में नवरात्रि सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है, जिसमें 9 दिनों के लिए माता देवी के 9 रूपों की पूजा की जाती है। इस दिनों गरबा सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है और नवरात्रों को गरबा नृत्योत्सव के रूप में मनाया जाता है।
फरवरी 21 , 2019
फरवरी 21 , 2019
फरवरी 21 , 2019
फरवरी 21 , 2019
फरवरी 21 , 2019
कमेंट करें