इन दिनों भारत में स्वच्छ भारत मुहिम को बढ़ावा दिया जा रहा है। जगह-जगह सार्वजनिक शौचालय बनाया जा रहा है। मगर, फिर भी कई बार पुरूष दीवारों पर पेशाब करते हुए दिख जाते हैं, ऐसे हालात में महिलाओं को काफी समस्या होती हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस समस्या से निजात पाने के लिए ऑस्ट्रिया में ग्रीन पार्टी नाम की स्थानीय संस्था महिलाओं को खड़े होकर पेशाब करने की ट्रेनिंग देगी।
बता दें कि ग्रीन पार्टी ने शनिवार को बैठक में तय किया कि वो महिलाओं को खड़ा होकर पेशाब करना सिखाएगी। दरअसल, ग्रीन पार्टी समय-समय पर पर्चटोल्डसड्रॉफ शहर में महिलाओं को नाश्ते के बहाने बुलाकर उन्हें राजनीतिक, सामाजिक जैसे मामलों पर बात करने का मौका देती है।
ग्रीन पार्टी के एक सदस्य ने बताया कि, जब इस मुद्दे पर चर्चा हो रही थी लोग आश्चर्यचकित थे, लेकिन आखिरकार सहमति बन गई। ऐसी खबरे है कि एक किट की बदौलत महिलाएं खड़ी होकर पेशाब कर पाएंगी। दरअसल, यह किट एक नली के समान है और इसे इस्तेमाल करने के बाद महिलाएं इसे फेंक सकती हैं।
महिलाएं खड़े होकर जब किट की मदद से पेशाब करेंगी तो उन्हें सार्वजनिक शौचालय की गंदी सीट पर बैठने की जरूरत नहीं होगी। गौरतलब है कि महिलाओं के खड़े होकर पेशाब करने वाला किट पहले भी इस्तेमाल होता रहा है, मगर इस किट का चलन अभी न के बराबर है।
बता दें कि सार्वजनिक शौचालय में सीट गंदी होने की वजह से महिलाओं को पेशाब को रोक कर रखना पड़ता है और ज्यादा देर तक पेशाब को रोक कर रखने के चलते विश्व की करोड़ों महिलाएं यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (यूटीआई) की शिकार हो जाती हैं।
फरवरी 21 , 2019
फरवरी 21 , 2019
फरवरी 21 , 2019
फरवरी 21 , 2019
फरवरी 21 , 2019
कमेंट करें