BHU में एक छात्रा से हुई छेड़छाड़ और उसके बाद प्रशासन की लापरवाही के बाद बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए और फिर प्रदर्शनकारी छात्राओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किए थे। इसके बाद से ही VC गिरीश चंद्र त्रिपाठी को हटाए जाने की मांग जोर पकड़ रही है। यूनिवर्सिटी सूत्रों के हवाले से दावा किया गया था कि वीसी को सरकार छुट्टी पर भेजना चाहती है। ऐसा करके त्रिपाठी को हटाए बिना, अधिकारों से वंचित कर दिया जाएगा।
लेकिन त्रिपाठी अभी भी अपने तेवर नर्म नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर उन्हें छुट्टी पर भेजने की कोशिश की जाती है, तो वे इस्तीफा दे देंगे। गौरतलब है कि त्रिपाठी का टर्म इस साल 30 नवंबर को ही खत्म हो रहा है। त्रिपाठी ने दावा किया कि अभी तक मंत्रालय ने उनसे छुट्टी पर जाने को नहीं बोला है। वीसी त्रिपाठी ने कहा है कि,
अभी तक मुझे इस बारे में कुछ नहीं बोला गया है। घटना के बाद से ही मैं मानव संसाधन मंत्री (प्रकाश जावड़ेकर) के साथ लगातार संपर्क में हूं। मैंने उन्हें सारी घटना और उसके बाद उठाए गए कदमों की भी जानकारी दी है। अगर फिर भी मुझे छुट्टी पर जाने को बोला गया, तो मैं इस्तीफा दे दूंगा
इस बीच त्रिपाठी के बाद नए बीएचयू के लिए VC की खोज शुरू हो गई है।
त्रिपाठी के बिगड़े बोल!
यूनिवर्सिटी के भीतर से एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें त्रिपाठी लड़कियों की अस्मिता पर विवादित टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। वो इस वायरल वीडियो में वो कहते दिख रहे हैं कि धर्म की बात करने का अधिकार उन्हीं को हैं, जो खुद धर्म पर चलते हैं। तुम ये बताओ कि क्या लड़कियों ने ये धर्म का पालन किया कि एक लड़की की अस्मिता को लेकर वे बाजार पहुंच गईं?
देखिए वायरल वीडियो (साभार : The Quint)
इससे पहले त्रिपाठी ने विरोध प्रदर्शन के लिए बाहरी तत्वों को जिम्मेदार ठहराया था।
फरवरी 19 , 2019
फरवरी 19 , 2019
फरवरी 19 , 2019
फरवरी 19 , 2019
फरवरी 19 , 2019
कमेंट करें