दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा से लोकसभा चुनाव लड़ने की अपील की। हालांकि उन्होंने किसी पार्टी विशेष का नाम नहीं लिया कि वह किससे चुनाव लड़ें। यशवंत सिन्हा हाल के दिनों में मोदी सरकार के फैसलों की आलोचना के लिए चर्चा में रहे हैं।
"देश की राजनीति बदल रही है और सबसे बड़ा बदलाव कुछ वर्तमान नेताओं के झूठ बोलने से आया है, खासकर देश के उच्च पदासीन नेताओं के द्वारा।
— AAP (@AamAadmiParty) September 8, 2018
यहां पर मौजूद विशाल जनता से एक संतोष तो है कि जनता अब उस झूठ में नहीं आने वाली है"- @YashwantSinha #AKinUPJanAdhikarRally pic.twitter.com/ZyIYwpRmrb
केजरीवाल ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "कुछ दिन पहले यशवंत जी ने कहा था कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। सर, मैं कहना चाहता हूं कि आप जैसे अच्छे व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ेंगे तो फिर कौन लड़ेगा। जनता चाहती है कि आप चुनाव लड़ें।"
आप नेता संजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित पदयात्रा के समापन पर यहां 'जन अधिकार' रैली आयोजित की गई थी। रैली में सिन्हा, केजरीवाल, संजय सिंह के अलावा भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिंह भी मौजूद थे।
"जो काम @ArvindKejriwal ने दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य और अब सरकार को जनता के द्वार लाने का काम किया है, भूतो न भविष्यतो...
— AAP (@AamAadmiParty) September 8, 2018
न ऐसा हुआ है और न आगे कोई कर पायेगा"- @ShatruganSinha #AKinUPJanAdhikarRally pic.twitter.com/wa9DLJqzgW
केजरीवाल ने बिना किसी पार्टी का नाम लिए कहा, "शत्रुघ्न जी चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने इसे खारिज नहीं किया है।"
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से पांच पर प्रभारियों की घोषणा कर दी है और दो सीट पर अभी घोषणा होनी बाकी है।
फरवरी 17 , 2019
फरवरी 17 , 2019
फरवरी 17 , 2019
फरवरी 16 , 2019
फरवरी 16 , 2019
कमेंट करें